मोतिहारी में एक असामान्य घटना ने लोगों को आश्चर्यचकित कर दिया है। मोतिहारी जिले के अरेराज प्रखंड के गोबिंदगज थाना क्षेत्र के झखरा गांव में अचानक जमीन धंसने से एक गाय उसमें समाहित हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। कुछ लोग इसे दैविक प्रकोप मान रहे हैं, जबकि घटना को लेकर विभिन्न प्रकार की चर्चाएं हो रही हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक किसान की पारिवारिक जमीन पर आम के पेड़ के पास बंधी गाय सहित लगभग 20 फीट जमीन धंस गई। इस घटना की सूचना पर अरेराज एसडीओ, गोबिंदगंज थानाध्यक्ष सहित कई अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच और राहत कार्य में जुट गए हैं।
जमीन धंसने और गाय के समाहित होने की खबर आसपास के गांवों में तेजी से फैल गई। ग्रामीण नजारा देखने के लिए इकट्ठा हो गए। अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और लोगों को घटनास्थल के आसपास आने-जाने से रोका। समाजसेवी राकेश सिंह के अनुसार, झखरा गांव के अवध सिंह ने गाय को आम के पेड़ के पास बांधा था।










