जिला परिषद के सभा भवन में सामान्य बैठक संपन्न

161

जिला परिषद महात्मा गांधी सभा भवन में  ममता राय, अध्यक्ष, जिला परिषद, पूर्वी चम्पारण की अध्यक्षता में सामान्य बैठक सम्पन्न हुई।

जिला परिषद अध्यक्ष ने बैठक में अनुपस्थित पदाधिकारियो एवं अनुपालन प्रतिवेदन नही उपलब्ध कराने वाले पदाधिकारियो से कारण पूछा और निदेश देते हुए कहा कि संबंधित पदाधिकारियो एवं विभागो के विरूद्ध कार्रवाई हेतु उनके मूल विभाग को सूचित करने का निर्णय लिया गया                   lhttps://youtu.be/JoYCPVd7pYA?si=U1JpJWWNz5MKM9m6

जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि जिला परिषद् को आर्थिक रूप से सुदृढ़ के निमित सैरातो की निलामी हेतु अखबारो एवं सोसल मीडिया के माध्यम से काफी प्रचार प्रसार कराया जिससे हमे एक करोड़ चौदह लाख अड़सठ हजार छः सौ पचास रूपये की प्राप्ति हुई तथा जिला परिषदीय बकायादारो आवंटयो पर सख्ती कर एक करोड़ एक्कीस लाख पचीस हजार दो सौ उन्तालीस रूपये की वसूली हुई जो एक बड़ी उपलब्धी है।

जिला परिषद् के दुकान आवंटियो के यहा किराया बाकी है उन्हे शीध्र जमा कराने तथा जिनका एकरारनामा नही हुआ है उन्हे शीध्र कार्यालय में सम्पर्क कर एकरारनामा कराने हेतु शक्त हिदायत दिया गया हैं साथ ही अगर बकायादार बकाया नही चुकाते है तथा एकरारनामा नही करते है तो उनके आवंटन को रद्द करने का निदेश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद् को दिया गया हैं।

अध्यक्ष ने चिन्ता प्रकट करते हुए कहां कि जिले के विद्यालयो में बेंच-डेस्क के आपूर्ति एवं विद्यालयो की मरम्मति, शौचालय, एवं चापाकल में हुई घोर अनियमितता तथा समग्र विद्यालय अनुदान में ली गई योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी एवं सरकारी राशि के दुरूपयोग पर जॉच टीम बनाकर जॉच करानें का निदेश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया।

सदर अस्पताल की व्यवस्था, आंगनबाड़ी केन्द्रों का संचालन, सही ढंग से नहीं होने के संबंध में तथा मनरेगा में हो रहे गड़बड़ी के विषय में भी चिन्ता प्रकट करते हुए जिलाधिकारी एवं विभाग को सूचित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही मनरेगा योजना का संचालन जिला परिषद् से कराने का निदेश मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी को दिया गया। साथ ही किसानो को पटवन हेतु नहर विभाग के पदाधिकारियो से कहा गया कि नहरो में आरंभ से अंत तक पानी पाहुंचाने, पी0एस0ई0डी0 के अधिकारियो को बरसात से पूर्व चापाकलो की मरमति तथा आपदा विभाग के पदाधिकारियो को बाढ़ से पूर्व तैयारियो की जायजा लेकर व्यवस्था कराने के साथ ही ग्रामीण कार्य विभाग के पदधिकारियो को बरसारत से पूर्व टुटे हुए सड़को को तुरन्त ठीक कराने का निदेश दिया गया।

सुरेश प्रसाद यादव के अपराधियो द्वारा निर्मम हत्या के दोषियो को जल्द गिरफ्तार करने, उनके स्वजनो को अनुग्रह अनुदान राशि देने, उनके परिवार में एक नौकरी देने का अनुरोध पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी से किया गया तथा जनप्रतिनिधि के मांग पर उन्हे आर्मस का लाईसेंस देने का भी अनुरोध किया गया।

जिला परिषद अध्यक्ष के द्वारा बताया गया कि अपराधियो पर नियंत्रण हेतु जिले में कई जगह चेक पोस्ट का निर्माण जिला परिषद् से कराया जा रहा है और अपराध नियंत्रण हेतु कोई भी आवश्यकता होगी तो जिला परिषद् जिला प्रशासन को हर संभव सहयोग करेगी।

बैठक में  उपाध्यक्षा  गीता देवी,  विद्यायक  राणा रंधिर सिंह,  अध्यक्ष, शिक्षा समिति, जिला परिषद  पप्पू रंजन मिश्र,  अध्यक्ष, लोक कार्य समिति, जिला परिषद्, दिलीप कुमार, अध्यक्ष उत्पादन समिति  जग्गी देवी, अध्यक्ष, सामाजिक न्याय समिति,  सीता रानी, माननीय जिला परिषद सदस्य, मो0 नवी हसन,  सुनिता देवी, नसीमा खातुन,  नजमा खातुन,  तेजनारायण प्रसाद,  अहमद हुसैन, उमरावती देवी, रूबी देवी,  मनोज पासवान,  मनोज मुखिया,  पंकज द्विवेदी, सुनैना देवी,  माला गिरी,  आभा कुमारी, मो0 तौसिफुर रहमान, मुनि देवी, कृष्णा दास,  नितु गुप्ता, रिंकी कुमारी,  निर्माला देवी,सदरे आलम,  अनिता देवी, मनोज कु0 सहनी,  अनिता देवी,  संतोष कुमार सिंह,  आकाश कु0 गुप्ता,  शहनाज बेगम, सोनालाल साह, श्रवण यादव, श्री लालबाबू प्र0 यादव, मो0 शाब्बीर आलम,  नूर नेशा,  शाहजहाँ खातुन, श्री दिलीप कुमार,  आभा देवी, मो0 नशीम अख्तर,  राकेश पासवान, किरण कुश्वाहा, , अकबरी खातुन,  परमानन्द पटेल,  शिव कुमार चौधरी, प्रमुख पीपराकोठी, प्रमुख कोटवा, प्रखंड प्रमुख छौड़ादान,  प्रखंड प्रमुख तेतरिया,  प्रखंड प्रमुख मधुबन,  प्रखंड प्रमुख पताही,  प्रखंड प्रमुख चकिया,  समीर सौरभ, उप विकास आयुक्त-सह- मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी  राजेन्द्र राम, जिला अभियंता, जिला परिषद एवं निदेशक जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, सिविल सर्जन, विधुत ,शिक्षा, पशुपालन, पथ निमार्ण एवं ग्रामीण कार्य विभाग, रेंजर मोतिहारी, पी0एच0ई0डी0, अगनिशामक, पदाधिकारी के साथ विभीन्न विभागों के पदाधिकारीगण उपस्थित रहें।