मोतिहारी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 25 बिहार बटालियन एन०सी०सी०.मोतिहारी के द्वारा स्थानीय गांधी मैदान में और बेतिया के ऐतिहासिक रमना मैदान में योग दिवस एन०सी०सी० कैडेटों के द्वारा मनाया गया । 25 बिहार बटालियन एन०सी०सी० मोतिहारी के समादेशी पदाधिकारी कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय के कुशल नेतृत्व में मोतिहारी 600 कैडेट्सऔर बेतिया मे 300 कैडेट्स कुल 900 एन०सी०सी० कैडेट्स और 21 एएनओ 16 पी0 आई0 स्टाफ और 15 सिविल स्टाफ ने एक साथ योगभ्याास किया योग दिवस को सुंदर और सार्थक आयाम प्रदान किया
कुशल योग प्रशिक्षक ने मोतिहारी एव बेतिया में विभिन्न आसनो कपालभाति, मुडूकासन, तारासन, प्राणायाम तथा अनुलोम विलोम का अभ्यास कराया ।इस अवसर पर कर्नल सुरेन कुमार पाण्डेय ने एन०सी०सी० कैडेटों के बिच में योगासन के फायदों बारे में कैडेटों को बताया की योग हर एक व्यक्ति को प्रतिदिन नियमित रूप से अपनेदिनचर्या में सामिल कर लेना चाहिए । योग का सबसे महत्वपुर्ण लाभ तनाव, थकान से राहत दिलाने और स्फूर्ति और स्फूति प्रदान करने में इसका उपयोग है, योग रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढाता है और मन को शांति प्राप्त करने में मदद करता है ।










