शांति पुर्ण ITI प्रवेश परीक्षा संपन्न

150

मोतिहारी के 15 केन्द्रों पर रविवार को एक पाली में (आईटीआई) बिहार संयुक्त प्रवेश परीक्षा ली गई। सभी
केन्द्रों पर शांतिपूर्ण तरीके से परीक्षा ली गई। इस
दौरान किसी भी केन्द्र से कोई नकलची या मुन्ना भाई
के गिरफ्तार होने की सूचना नहीं मिली।

सभी केन्द्रों पर 11:00 बजे पूर्वाह्न से 1:15 बजे अपराह्न तक संपन्न कराई गई जिसमें कुल 6207 परीक्षार्थीयो शामिल हुए। इस दौरान सबों पर सीसीटीवी से नजर रखी गई। जैमर का इंतजाम किया गया था सो अलग इसके अलावा हर समय सभी केन्द्रों पर उड़नदस्ता दल भी पहुंचता रहा।वरीय प्रभार में अपर समाहर्त्ता  मुकेश कुमार सिन्हा के द्वारा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में परीक्षा सम्पन्न हुआ। किसी भी केन्द्र से नकलची तो नहीं मिले परकुछ केन्द्रों पर कुछ अभ्यर्थी नहीं आ सके।

हर प्रकार की गड़बड़ी को रोकने के लिए केन्द्रों के मुख्य द्वारा पर ही अभ्यर्थियों की जांच की गई थी। किसी भी अभ्याथी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के समय इलेक्ट्रानिक गजट, कलकूलेटर, मोबाइल व अन्य सामान ले जाने की इजाजत नहीं दी गई थी।  परीक्षार्थीयो को फुल शर्ट एवं जूता पहनकर केंद्र में प्रवेश नहीं करने दिया गया जो परीक्षार्थी  हाफ शर्ट और चप्पल पहन कर परीक्षा देने परीक्षा केंद्र पर पहुँचे थे उन्हे परीक्षा केन्द्र में जाने दिया गया जो परीक्षार्थी जुता और फुल शर्ट मे परीक्षा देने पहुँचे थे उन्हे जुता और शर्ट खोलवा कर परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करने दिया गया l कुछ परीक्षार्थी  गंजी तो कुछ बिना गंजी के परीक्षा भवन पर पहुँच कर परिक्षा दिये