समस्तीपुर मंडल के अधिकारियों ने किया मुजफ्फरपुर – रक्सौल खंड विंडो ट्रेनिंग का किया निरिक्षण

109

जीवधारा में वाशिंग पिट के निर्माण, बापूधाम मोतीहारी स्टेशन का किया गहन निरीक्षण

मोतिहारी :रजनीश रवि

समस्तीपुर मंडल के रेल प्रबंधक विनय श्रीवास्तव ने वरीय मंडल अभियंता संजय कुमार, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक चन्द्रशेखर, वरीय मंडल सिगनल एवं दूरसंचार अभियंता राहुल देव, वरीय मंडल विद्युत अभियंता के साथ मुजफ्फरपुर से रक्सौल खंड का विंडो ट्रेनिंग निरीक्षण किया। रास्ते में पिपराहन मे एक समपार फाटक पर रुके, जीवधारा में वाशिंग पिट के निर्माण संबंधी जानकारी ली। तत्पश्चात् बापूधाम मोतीहारी स्टेशन का गहन निरीक्षण किया। उनका मुख्य फोकस पीने के पानी तथा जनता खाना पर था। मोतीहारी स्टेशन पर पेयजल की उपलब्धता पर उन्होंने संतोष व्यक्त किया। उन्होंने स्टेशन डेवलपमेंट के काम में तेजी लाने का निर्देश अद्या कंस्ट्रक्शन को दिया तथा नये पी एम एस आफिस में बैठकर एजेंसी तथा कंसल्टेंसी के अधिकारियों से मीटिंग कर उनकी समस्याओं को त्वरित निस्तारण का आदेश विभागीय ईंजीनियरों को दिया।

 

यूटीएस तथा पी आर एस को बुधवार को नयी बिल्डिंग में शिफ्ट करने का आदेश दिया। उनहोंने ने निर्माण एजेंसी को कहा शिफ्टिंग के बाद बैरिकेडिंग कर आप काम में तेजी लाऐं। लाईट आर ओ बी का डिजाइन अप्रुभ हो गया है उसके काम को भी आरंभ करने का उन्होंने आदेश दिया तथा क्वार्टर एवं कार्यालय निर्माण का भी काम आरंभ करने का आदेश दिया। उम्मीद की जा रही है बहुत जल्द ही काम दिखने लगेगा। स्टेशन मास्टर पैनल रूम में ए सी लगाने, नये महिला तथा प्रथम श्रेणी प्रतीक्षालय में भी एसी लगाने का आदेश उन्होंने दिया। निरीक्षण के दौरान स्टेशन अधीक्षक दिलीप कुमार, वाणिज्य अधीक्षक अजय कुमार, सिसेई अमरेन्द्र कुमार, राजीव कुमार, आशुतोष झा, वाणिज्य निरीक्षक हरि किशोर भक्त, सहायक अभियंता अखिलेश मिश्रा भी साथ रहे।