नियमित टीकाकरण (आई एम आई ) 5.0 तीन चरणों में पूरा किया जाएगा

180

मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सदर अस्पताल MCH hall , मोतीहारी में जिला स्वास्थ्य विभाग के तत्वधान में MR elimination and Uvin स्केल अप for IMI 5-0 के सफल आयोजन हेतु संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई

डीआईओ ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं से संबंधित सभी ट्रेनिंग एएनएम,Moic,BHM, ब्लॉक M & E का ट्रेनिंग पूरा कर लिया गया है।

सभी प्रखंडों में तुरकौलीय छोड़कर प्रखंड टास्क फोर्स की मीटिंग BDO की अध्यक्षता में हुई है। माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है ।

आशा द्वारा लाभुकों का Uwin पे निबंधन किया जा रहा है ।

विदित हो कि Covid vaccination की तरह ही अब नियमित टीकाकरण पूर्णतः real time online UWIN portal के माध्यम से होगा जिसमे लाभार्थी या अभिभावक का मोबाइल नम्बर एवम आधार कार्ड से निबंधन होगा। लक्ष्यित लाभुक

0 से 2 वर्ष के बच्चे जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हो,

2 से 5 वर्ष के बच्चे जो mr 1 एंड mr 2 एवं बूस्टर से वंचित रह गए हो ,गर्भवती माताएं जो टिटनेस सुई से वंचित रह गई हो,

जिसका आशा समूह द्वारा घर-घर सर्वे किया गया है , ताकि कोई भी बच्चा एवं गर्भवती माताएं टीकाकरण से वंचित न रह सके ।

सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा, स्वस्थ ,आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग ,जीविका समूह, सामाजिक संगठन आदि आपस में समन्वय स्थापित कर शहरी एवं ग्रामीण स्तर तक व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए अभियान को सफल बनाना है।

नियमित टीकाकरण (आई एम आई ) 5.0 तीन चरणों में पूरा किया जाएगा ।

प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023 ,

द्वितीय चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर 2023 ,

तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक।

जिलाधिकारी महोदय ने अनुमंडल स्तरीय सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्य अपने निर्धारित अवधि में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे।