मोतिहारी जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति, पूर्वी चंपारण के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा ,सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं मीजल्स रूबैल्ला इलीमीनेशन से संबंधित जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई ।
विदित हो कि जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा दिनांक 11 से 31 जुलाई 2023 तक जिलेभर में अभियान चलाकर जरूरत मंदों को निःशुल्क सेवाएं प्रदान की जाएगी ।
प्रदत निःशुल्क सेवाएं एवं अंतर्गत प्रदान की जाने वाली राशि निम्न हैं:-
पुरुष नसबंदी लाभार्थी को 3000, आशा उत्प्रेरक 400,
महिला बंध्याकरण लाभार्थी 2000 ,आशा उत्प्रेरक 300,
प्रसव उपरांत बंध्याकरण लाभार्थी 3000 ,आशा उत्प्रेरक 400 ,
प्रसव उपरांत copper-t लाभार्थी 300, आशा उत्प्रेरक 150,
गर्भपात उपरांत प्रॉपर्टी लाभार्थी को 300 ,आशा उत्प्रेरक 150,
गर्भनिरोधक सुई (अंतरा ) लाभार्थी को 100, आशा उत्प्रेरक को-100
परिवार नियोजन साधनों के उपयोग हेतु अपने क्षेत्र के एएनएम /आशा/ आंगनबाड़ी सेविका /विकास मित्र /जीविका दीदी/ अथवा नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर सकते हैं ।
जीवंत बिहार , सपना हो साकार ।
डीआईओ ने बताया कि सघन मिशन इंद्रधनुष 5.0 एवं मीजल्स रूबैल्ला एलिमिनेशन से संबंधित माइक्रो प्लान तैयार किया जा रहा है ।
लक्ष्यित लाभुक
0 से 2 वर्ष के बच्चे जो किसी कारणवश नियमित टीकाकरण से वंचित रह गए हो,
2 से 5 वर्ष के बच्चे जो mr 1 एंड mr 2 एवं बूस्टर से वंचित रह गए हो ,गर्भवती माताएं जो टिटनेस सुई से वंचित रह गई हो,
15 जुलाई 2023 तक आशा समूह द्वारा घर-घर सर्वे किया जा रहा है , ताकि कोई भी बच्चा एवं गर्भवती माताएं टीकाकरण से वंचित न रह सके ।
सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान को सफल बनाने हेतु शिक्षा, स्वस्थ ,आईसीडीएस, पंचायती राज विभाग ,जीविका समूह, सामाजिक संगठन आदि आपस में समन्वय स्थापित कर शहरी एवं ग्रामीण स्तर तक व्यापक रूप से प्रचार-प्रसार करते हुए अभियान को सफल बनाना सुनिश्चित करेंगे ।
नियमित टीकाकरण (आई एम आई ) 5.0 तीन चरणों में पूरा किया जाएगा ।
प्रथम चरण 7 से 12 अगस्त 2023 ,
द्वितीय चरण 11 सितंबर से 16 सितंबर 2023 ,
तृतीय चरण 9 से 14 अक्टूबर 2023 तक ।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर मोतिहारी, सहायक समाहर्ता, सिविल सर्जन, डीआईओ, डीसीएम ,यूनिसेफ, डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि उपस्थित थे ।










