अरेराज अनुमण्डल विथिज्ञ संध के सभी अधिवक्ता बन्धुओं को गर्मी से राहत देने हेतु वरीय अधिवक्ता सह बिहार स्टेट वार कान्सिल पटना के सदस्य राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पु दुबे के द्वारा शीतल पेय जल हेतु अपने नीजी कोष से वाटर फ़ीजर कोर्ट कैम्पस में लगाया गया l

वरीय अधिवक्ता सह बिहार स्टेट वार कान्सिल के सदस्य राजीव कुमार द्विवेदी उर्फ पप्पु भैया ने भोले नाथ की पावन नगरी अरेराज मे सोमेश्वर नाथ महादेव की पुजा अर्चना किये एवं पुजा अर्चना के समय भगवान सोमेश्वर नाथ महादेव से सभी अथिवक्ताओं के कल्याणार्थ हेतु प्रार्थना भी किये ।
पुजा अर्चना के बाद पप्पु भैया ने अनुमण्डल विधिज्ञ संघ अरेराज के सभागार में उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से भेंट कर उनकी समस्या सुने । संघ में उपस्थित सभी अधिवक्ता बन्धुओं के आग्रह करने पर शीतल पेय जल हेतु(फ्रिजर) का फीता काट कर उद्धाटन कर अपने हाथों से उपस्थित सभी अधिवक्ताओं को मिठाईया खिला कर शीतल जल अपने हाथों से पिलाये जिससेअरेराज संघ के अधिवक्ताओं में काफी हर्षोल्लास एंव खुशी की लहर है ।
उनके द्वारा अरेराज संघ के अधिवक्ताओं को काफी पुस्तक भी दिया गया जिससे अनुमण्डल विधिज्ञ संघ अरेराज के सभागार में उपस्थित सभी अधिवक्ता बन्धुओं जोरदार ताली बजा कर उनका स्वागत करते हुए पप्पु भैया जिन्दावाद के जोरदार नारे भी लगाये गये । जिन्दाबाद के नारों से सभागार गूॅज उठा
रिपब्लिक 7 भरत / अरेराज अनुमंडल ब्यूरो नीरज मिश्रा










