चकिया अनुमंडल अंतर्गत केसरिया में 7 , मेंहसी में 5, चकिया में 7 पंचायत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं

150

चकिया अनुमंडल पदाधिकारी  की अध्यक्षता में बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारी को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई।

चकिया अनुमंडल अंतर्गत केसरिया में 7 , मेंहसी में 5, चकिया में 7 पंचायत बाढ़ प्रभावित क्षेत्र हैं ।

बाढ़ के मद्देनजर पूर्व तैयारी यथा – चिन्हित ऊंचे स्थल, पॉलिथीन सीट्स ,वर्षा मापक यंत्र के आंकड़े इकट्ठा करना, पशुओं के लिए चारा, खाद्यान्न भंडारण हेतु गोदाम की व्यवस्था, अस्पताल में आवश्यक दवा की उपलब्धता आदि विषयों पर चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

बाढ़ एवं सुखाड़ के मद्देनजर प्रखंड कृषि पदाधिकारी को निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि फसल क्षति एवं किसानों को मिलने वाले अन्य लाभों का आंकलन मुस्तैदी से करना सुनिश्चित करेंगे ।

जिले का सबसे लोकप्रिय स्कूल

इसी क्रम में मनरेगा एवं बाल विकास परियोजना पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।

इस अवसर पर सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, राजस्व कर्मचारी, सीडीपीओ आदि उपस्थित थे।