अरेराज प्रखंड क्षेत्र के चटिया चिंतामनपुर पंचायत में एक जिंदा व्यक्ति के नाम पर ही कबीर अंत्येष्टि का रुपया उठाने का मामला प्रकाश में आया है।
मामले में चटिया चिंतामनपुर गांव निवासी प्रकाश राउत ने अरेराज बीडीओ को आवेदन देकर बताया है,कि उनके पिता योगी राउत जो जिंदा है उनके नाम पर पंचायत की पूर्व मुखिया इंदु देवी द्वारा उनके कबीर अंत्येष्टि का रुपया उठाया गया है। मामले में पंचायत के पूर्व मुखिया पति जयनारायण ठाकुर ने बताया कि पूर्व में पंचायत सचिव के गलती से पत्नी के नाम पर पति का नाम लिख दिया गया था।