रक्सौल में हुआ प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आयोजन

14

भारती फाउंडेशन के तत्वावधान में हजारीमल हाई स्कूल, रक्सौल के प्रांगण में ‘प्रतिभा खोज प्रतियोगिता’ के परिणाम की घोषणा एवं भव्य पुरस्कार वितरण एवं युवा संवाद समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन और दीप प्रज्वलन मुख्य अतिथि माननीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल द्वारा किया गया।

माननीय सांसद डॉ. संजय जायसवाल ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि”सफलता का कोई छोटा रास्ता नहीं होता। प्रतिभा खोज प्रतियोगिता जैसे आयोजन बच्चों में छिपी क्षमताओं को निखारने का अवसर देते हैं। परीक्षा में हार या जीत से परे, भाग लेना और निरंतर प्रयास करना ही सबसे महत्वपूर्ण है। आप सभी देश का भविष्य हैं, लगन और ईमानदारी से अपने सपनों को साकार करें।” पुरस्कार वितरण एवं युवा संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता गुड्डू सिंह ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष भाजपा अशोक पांडे ने कहा कि “कड़ा परिश्रम और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। अपनी प्रतिभा पर विश्वास रखें और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए सदैव तत्पर रहें।”

कार्यक्रम के संयोजक एवं भारतीय फाउंडेशन के मुख्य ट्रस्टी प्रोफेसर मनीष दुबे “समारोह में पधारे सभी सम्मानित अतिथियों का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। आज पुरस्कृत हुए सभी बच्चों को बधाई। हमारा लक्ष्य केवल शैक्षणिक ज्ञान देना नहीं, बल्कि बच्चों के समग्र व्यक्तित्व का विकास कर उन्हें एक सशक्त नागरिक बनाना है।”कार्यक्रम का संचालन करते हुए मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि”इस गरिमामयी समारोह में पधारे सभी आदरणीय अतिथियों का अभिनंदन। प्यारे बच्चों, आपकी यह सफलता आपके कठिन परिश्रम का परिणाम है

आप सभी जीवन में नित नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें।”अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन राज किशोर राय उर्फ भगत जी ने किया।भारत विकास परिषद् , रक्सौल के कोषाध्यक्ष सुनील कुमार, सेवा संयोजक सह मीडिया प्रभारी सह लायंस क्लब इंटरनेशनल,डिस्ट्रिक्ट 322ई के जोन चेयरपर्सन सह डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन बिमल सर्राफ ने भी बच्चों को उनकी सफलता की शुभकामना अपने संबोधन के द्वारा दी। भारत विकास परिषद् , रक्सौल के सुरेश धानोठिया एवं बिनोद कुमार (नारियल गद्दी) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह में उपस्थित सम्मानित अतिथिगण:  गुड्डू सिंह, इंजीनियर जितेंद्र कुमार,  राजकिशोर राय उर्फ भगत जी,  शिवपूजन गुप्ता, चंद्रमा सिंह, प्रो. हजारी प्रसाद,  सुरेश कुमार (अध्यक्ष, युवा साहू मंच), सुबोध राम (प्रभारी, हजारी मल हाई स्कूल), प्रेमचंद कुशवाहा, लालबाबू सिंह, मदन पटेल, दीपक श्रीवास्तव, धर्मेंद्र यादव (अध्यक्ष, युवा मोर्चा), चौहान साजन सिंघानिया,  कृष्णा कुमार,  रोशन मिश्रा,  सूरज कुमार,  नीरज कुशवाहा,  मुकेश कुमार भारती एवं  मुकेश पटेल, मोहम्मद जुनेद,राहुल कुमार गुप्ता, रियाज अहमद अभिषेक कुमार ठाकुर ऋषि चौरसिया अवनीत कुमार प्रोफेसर शंकर ठाकुर, प्रोफेसर हजारी प्रसाद गुप्ता, शिवकुमार कुंदन प्रसाद, आदि बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे