तुरकौलिया पश्चिम के मुखिया ने गांधी जयंती पर दी शुभकामनाएं

50

तुरकौलीया। महात्मा गांधी की जयंती पर मोतिहारी अनुमंडल के तुरकौलिया प्रखंड में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में तुरकौलिया पश्चिम पंचायत के मुखिया राम जन्म पासवान ने गांधी घाट पहुंचकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने बापू के सत्य और अहिंसा के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान करते हुए कहा कि आज की पीढ़ी को गांधी जी के विचारों से प्रेरणा लेकर समाज और देश के विकास में योगदान देना चाहिए।

मुखिया राम जन्म पासवान ने इस अवसर पर तुरकौलिया पश्चिमी समेत सभी पंचायत वासियों को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने सत्य, अहिंसा और समानता के रास्ते पर चलकर देश को आज़ादी दिलाई। हमें उनके दिखाए मार्ग पर चलकर सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करना चाहिए।

इस दौरान स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों की भी उपस्थिति रही। सभी ने गांधी जी के योगदान को याद करते हुए स्वच्छता, सद्भावना और नशा मुक्ति का संकल्प लिया।

गांधी जयंती पर आयोजित इस कार्यक्रम में लोगों ने गांधी जी की विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया और ग्रामीणों से अपील की कि वे सामाजिक कुरीतियों से दूर रहकर विकास की मुख्यधारा में शामिल हों।