राजन फैशन ज्वेलरी शॉप का हुआ भव्य उद्घाटन

206

मोतिहारी के ज्वेलरी के शौकीन लोगों के लिए मंगलवार का दिन खुशखबरी लेकर आया। मोतिहारी शहर में मिना बाजार पानी टंकी के सामने में राजन ज्वेलर्स नामक शोरूम का भव्य उद्घाटन शहर के चर्चित सांसद राधा मोहन सिंह ने किया उनके साथ और भी गणमान्य लोग मौजूद थे।

चांदी से लेकर हीरे तक आभूषणों के लिए उत्कृष्ट ज्वेलर्स माना जाने वाला इस शोरूम के खुलने से लोगों को खरीदारी के लिए मुजफ्फरपुर व पटना जाने की जरूरत नहीं महसूस होगी। एक छत के नीचे चांदी व सोने के आभूषणों के साथ ब्रह्मांड व नक्षत्र ब्रांड के डायमंड राजन ज्वेलर्स की अलग पहचान बनाती है।

शोरूम के उद्घाटन के मौके पर राजेन्द्र ज्वेलर्स के संस्थापक ने कहा कि हम अपने ज्वेलर्स की दुकान में हॉलमार्क की ज्वेलरी ही बेचते हैं। आभूषण की गुणवत्ता व मिलावट रहित यानी शुद्धता ही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे दुकान में चांदी से लेकर सभी प्रकार के आभूषणों के साथ ब्रह्मांड व नक्षत्र ब्रांड के डायमंड भी उपलब्ध हैं। गुणवत्ता के लिहाज से सभी आभूषणों पर हॉलमार्क होगा। इस अवसर पर राजन ज्वेलर्स के प्रबंधक,के साथ मोतिहारी सांसद व अन्य लोग मौजूद थे।