सात गांव के आक्रोशित ग्रामीणों ने कामाख्या मंदिर के पास सड़क को लेकर संसद और विधायक के मुर्दाबाद के नारे लगाए

125

 मोतिहारी प्रखंड केे कमख्या मंदिर को जोड़ने वाली सात गाँव कि सड़क निर्माण में हो रही देरी से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को कमख्या मंदिर प्रांगण  में स्थानीय सांसद व विधायक  के मुर्दा बाद के नारे लगाए साथ ही राज्य सरकार, स्थानीय सांसद राधा मोहन सिंह विधायक प्रमोद कुमार के खिलाफ नारेबाजी की।

ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले पचीस वर्षों से #बर्दहा, #मधुबनीघाट, #फकीरा टोला, #कठकुइया, #खैरी, #उतरी ढेकहा और, #दक्षनी ढेकहा के ग्रामीणों द्वारा विधायक और सांसद से अनुरोध किया गया विद्यायक महोदय पचीस वर्षो से छेत्र के विधायक है  एगारह बार नापी हो जाने के बाद भी सड़क नही बनी हैं  परन्तु विभाग के द्वारा इस सड़क निर्माण के लिए राशि नहीं दी जा रही है। जिससे सड़क का निर्माण नही हुआ। सड़क निर्माण को लेकर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री, मुख्य अभियंता, स्थानीय विधायक सभी से गुहार लगाई, परन्तु किसी ने नहीं सुनी। ग्रामीणों के अनुसार हल्की बारिश में भी  सड़क नारकीय बन जाती है।

जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। बारिश के बाद  बर्दहा, मधुबनीघाट, फकीरा टोला, कठकुइया, खैरी, उतरी ढेकहा और, दक्षनी ढेकहा के साथ अन्य गांव के लोग घरो में ही कैद होकर रह जाते है। बताते चले कि इस सड़क का निर्माण वर्ष दो हजार पाँच से हि स्थानीय विधायक करने कि बात तो कहते हैं परंतु करते नही है