डाक अधीक्षक कार्यालय में डाक कर्मयोगियों ने सामूहिक रूप से श्रमदान और वृक्षारोपण किया।

586

मोतिहारी भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत दो अक्टूबर (महात्मा गाँधी जयंती) के अवसर पर डाक अधीक्षक कार्यालय में डाक कर्मयोगियों ने श्रमदान और वृक्षारोपण किया। डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य ने कर्मियों को स्वच्छता शपथ दिलाई और कहा कि डाक कर्मयोगी हर वर्ष 100 घंटे श्रमदान करके गाँधी जी के स्वच्छता संकल्प को पूरा करें, और अपने आस पास के परिसर को साफ सुथरा रखें।

स्वच्छता ही सेवा अभियान-2024 का मुख्य बिंदु “स्वभाव स्वच्छता” और “संस्कार स्वच्छता” के तहत डाक अधीक्षक कार्यालय और प्रधान डाकघर में सेल्फी पॉइंट भी बनाया गया था जिसमें डाक कर्मयोगियों एवं सफाई मित्रों ने इस अभियान में काफी उत्साह पूर्वक हिस्सा लिया और कार्यालय परिसर की वृहत रूप से साफ़ सफाई की गयी | इस दौरान डाक अधीक्षक कार्यालय परिसर, प्रधान डाकघर, मोतिहारी कोर्ट उप डाकघर , गुलवारा मधुबन उप डाकघर, सुगौली उप डाकघर, रक्सौल उपडाकघर सहित विभिन्न डाकघरों में नीम, बेल, आवंला, कदम, जामुन, पीपल इत्यादि के 500 से अधिक पेड़ लगाये गए जिसमें जिला प्रशासन एवं वन विभाग, मोतिहारी का काफी सहयोग प्राप्त हुआ

पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में वन विभाग के सहयोग से डाकघरों में लगभग 1500 पेड़ लगाए गए थे। इस अवसर पर डाक अधीक्षक महोदय ने सफाई मित्र श्री विनायक सिंह की सराहना की।

रामयाद राम, रामनाथ राम, वंशी राम, अनिल राम, विनोद राम, आशा देवी, शकुन्तला देवी एवं शीला देवी को अंग वस्त्र कैप और पुष्प गुच्छ दे कर उन्हें सम्मानित करते हुए स्वच्छता में उनके सहयोग की काफी सराहना की और उन्हें बेहतर कार्य करने के निर्देश दिया |
इस मौके पर विकास पदाधिकारी मो. शाहिद इकबाल, लेखापाल,  रवि शंकर कुमार, कार्यालय सहायक  सुधांशु कुमार, संजीव कुमार ओझा, प्रियभूषण कुमार, सियाराम कुमार, संजय कुमार, स्मिता गुप्ता, अर्चना कुमारी, पूनम कुमारी, नवीन कुमार, आदित्य कुमार, कुमार विभोर, अनमोल कुमार, रितुरंजन कुमार, निशा कुमारी सहित सभी सफाई कर्मियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया |