मंटू यादव की अगुआई में राष्ट्रीय जनता दल के किसान प्रकोष्ठ का कार्यकर्ता सम्मेलन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ

372

मोतिहारी  राष्ट्रीय जनता दल किसान प्रकोष्ठ की बैठक में नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमोद कुमार उर्फ मंटू यादव ने अध्यक्षता की, जबकि राजद के पूर्व जिला अध्यक्ष बच्चा प्रसाद यादव ने मंच संचालन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में डॉक्टर शमीम अहमद, पूर्व मंत्री एवं विधायक और बिनोद कुमार श्रीवास्तव, राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मोतिहारी लोकसभा के पूर्व प्रत्याशी ने भाग लिया। बैठक में जिला से लेकर प्रखंड स्तर तक संगठन का विस्तार किया गया और सभी मनोनित प्रखंड अध्यक्षों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

पूर्व मंत्री और विधायक डॉक्टर शमीम अहमद ने सभा को संबोधित करते हुए जिले के किसानों की समस्याओं पर चर्चा की और सरकार की गलत नीतियों की समीक्षा की। इस अवसर पर बिनोद श्रीवास्तव ने अध्यक्ष प्रमोद कुमार यादव को किसान संगठन को मजबूत बनाने के लिए बधाई दी और मोतिहारी चीनी मिल के पुनः संचालन के लिए आंदोलन का समर्थन किया।

श्री राम पैलेस के कार्य कर्म मे मुख्य रूप से राजद पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव,रवी शंकर वर्मा,नशीम अख्तर,जिला महिला सेल अध्यक्ष पूनम देवी, युवा अध्यक्ष रामप्रवेस यादव,रविंद्र कुशवाहा,कृष्ण यादव,मुन्ना यादव,अमरेंद्र यादव,नरेंद्र कुशवाहा, विशंभर यादव,जगबहादुर यादव,मनीष यादव,रमेश यादव,मुखिया रिंकू यादव,गौतम यादव,सीता राम यादव,सुभाष यादव,प्रमोद कुमार यादव, सरोज यादव,आदि ने संबोधित किया।