डम्मी मालिक को खड़ा करके भूं माफिया ने लिखा ली जमीन

247

मोतिहारी। तहसील में भू माफिया के अजब-गजब कारनामे सामने आ रहे हैं। भू माफिया ने चिरैया प्रखंड के सपगढा ग्राम में लगभग 21 दिन पूर्व फर्जी नवीन कुमार बनकर जटाईल महतो और छठी देवी को नव कठा भूमि रजिस्ट्री करा लीए।
चिरैया थाना अंतर्गत सपगढा के कुछ लोगों के द्वारा मोतिहारी कृष्ण नगर निवासी जो सही में उस जमीन के मालिक है नवीन कुमार उनको जानकारी दि गई युक्त बात कि जनकारी लेने के लिए नवीन कुमार ढाका रजीस्ट्रि ऑफिस पहुंचे और अपनी उस
रजीष्ट्री जमीन की नकल निकलवाई और लिखे हुए व्यक्तियों के खिलाफ आवेदन लेकर के चिरैया थाना गए परंतु उस आवेदन को चिरैया थाना प्रभारी ने लेने से इंकार किया और कहा की यह जमीनी विवाद का मामला है और इस मे आप कोर्ट में जाकर केस करे
कृष्ण नगर निवासी नवीन कुमार ने बताया की अगर मै कोर्ट जाता हूँ तो वर्षो लग जाएगा तब तक मेरी बाकी जमीन भी भु माफियाओ के भेट चढ़ जाएगा नवीन कुमार ने मुख्य आरोपी प्रकाश सिंह को बताते हुए कहा कि कतिब विजय कुमार और उनके भाई पवन कुमार गवाह है जो जानते है कि जमीन मेरे नाम से हैं फिर भी फर्जि रजिस्ट्री वाले जमीन मे गवाह और पहचान बनकर जमीन रजिस्ट्री करने और करवाने का काम किये हैं