बिहार में गन्ना के उत्पादकता में वृद्धि विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया
गन्ना मंत्री कृष्णनंदन पासवान ने कृषि रोड मैप के अधीन चलाये जा रहे किसान संबंधी योजनाओं का उल्लेख करते हुए बताया कि किसानों का आर्थिक उन्नति केन्द्र एवं राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधान मंत्री नरेन्द्र भोदी एवं बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कृषि एवं किसानों को सर्वोच्य प्राथमिकता दिया है। इसके लिए वे धन्यवाद के पात्र है। गन्ना मंत्री द्वारा किसानों के प्रयासों की सराहना की गयी। चीनी मिलों में पेराई का दिन बढ़ाने के लिए चीनी मिलों को अतिरिक्त गन्ना की आवश्यकता है। इसके लिए उन्होनें चीनी मिलों से कहा कि के किसानों के गन्ना मूल्य का भुगतान समय से कर दें।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष से गन्ना उद्योग विभाग द्वारा चलायी जा रही सभी योजनाओं के लिए ऑनलाईन पोर्टल शुरू किया जाएगा। किसानों को सभी प्रकार की सुविधा सिंगल विंडो पर प्रदान हो सकेगा। उन्होंने बताया कि इस वर्ष राज्य स्तर पर कुल 12 किसान संगोष्ठी आयोजित होगा, जिसमें से आज दूसरे संगोष्ठी का आयोजन गन्ना मंत्री के उपस्थिति में किया गया है। इस वर्ष से विभाग द्वारा कृषि रोड मैप के अधीन कई नये पहल शुरू किये जा रहे हैं। इस क्रम में गुड प्रोत्साहन कार्यक्रम तथा गन्ना पेराईकरण योजना का उल्लेख किया गया।










