डीएम द्वारा धर्मसमाज पोखरा का भ्रमण किया गया

320

मोतिहारी जिला पदाधिकारी  सौरभ जोरवाल के द्वारा धर्मसमाज पोखरा का भ्रमण किया गया जिसमें नगर आयुक्त श्री सौरभ सुमन यादव तथा अन्य नगर निगम कर्मी एवं अभियन्तागण मौजूद थे। उक्त भ्रमण के क्रम में जिला पदाधिकारी महोदय द्वारा धर्मसमाज पोखरा के आस-पास के सरकारी भूमि का भी निरोक्षण किया गया। निरोक्षण के क्रम में जिला पदाधिकारी द्वारा उक्त भूमि पर किये गए अतिक्रमण को अतिक्रमण मुक्त करने हेतु निदेश दिया गया, सरकारी भूमि के चारों तरफ चाहरदिवारी का निर्माण किया जाए तथा इस भूमि को समतल कराते हुए बाल उद्यान / उद्यान का निर्माण कराया जाए।