मोतिहारी जिले में दो दिनों से हो रही बारिश से एक तरफ किसान जहां खुश हैं, वहीं शहर के लोग जलजमाव जैसी समस्याओं से परेशान हो गये हैं. बता दें कि शुक्रवार को दोपहर बाद आसमान में बादलों का साम्राज्य हो गया और देखते-देखते झमाझम बारिश शुरू हो गयी. इसके बाद लगभग 5:00 बजे भगवान भास्कर के दर्शन हुए. फिर शुक्रवार को रात्रि से आसमान में बादलों का बसेरा हो गया एवं बारिश होने लगी. शनिवार की सुबह लगभग 8:00 बजे तक हल्की बारिश होते रही. इसके बाद भगवान भास्कर नाथ का दर्शन हुआ. हालांकि धूप में कोई खास गर्मी नहीं थी, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली. किसानों के चेहरे पर दिखी खुशी : बारिश धान के बिचड़े के लिए अमृत की तरह है. इससे धान की रोपनी समय पर होने की संभावना बढ़ गयी है. इसे लेकर किसानों में खुशी की लहर है. सभी खेतों को तैयार करने में लग गये हैं. हर तरफ ट्रैक्टर से खेतों की जुताई का दृश्य दिखाई दे रहा है. किसान सुबह से ही अपने काम में लग जा रहे हैं. पूर्व में धान के लगाये गये बिचड़े लहलहाने लगे हैं. बारिश से बिचड़ों में जान आ गयी है. इससे किसानों में भी खुशी की लहर दौड़ गयी है. नगर की सड़कों पर पसर गया है पानी : दो दिनों की बारिश से नगर की सड़कों पर पानी पसर गया है. इससे लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है.
वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है, तो पैदल यात्रियों को भी परेशानी हो रही है. पानी एवं कीचड़ के मिल जाने से सड़कों पर चलना काफी मुश्किल हो रहा है. फिसलन की स्थिति कई जगह बन गयी है. इससे कई लोग फिसल कर गिर भी जा रहे हैं.
वहीं, कई नालियां भी जाम हो जा रही हैं. इससे भी पानी सड़क पर बहने लग रहा है. ऐसे में सड़कों के खराब होने की संभावना बढ़ गयी है. सड़कों के खराब होने से इनकी मरम्मत कराने में काफी राशि खर्च होगी. नालियों के साथ रहने से यह स्थिति नहीं हो सकती है.
पिछले 48 घंटे से जिले में हो रही मध्यम से भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जुलाई माह में औसतन 366 एमएम बारिश होनी है। लेकिन, छह दिन में ही आधा से अधिक 189 मिली मीटर बारिश हो चुकी है। भारी बारिश के कारण मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के कई वार्डों में सड़कों पर घुटने भर पानी जमा हो गया है। शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। जिसके कारण स्कूलों में बच्चें नहीं पहुंचे। सेमरा पंचायत भेला छपरा से पाठक टोला होते हुए मखलीशपुर गोबरी को जाता है 5 साल से दलदल है इस इलाके के स्थानीय नेता लोगो की बात सुनाने के लिए तैयार नहीं। लोजपा के प्रखंड अध्यक्ष अभिषेक कुमार पाठक ने बताया की लोगो को जाने आने में दिक्कत हो रही है हम भी उसी गांव के निवासी हैं हमें जाने आने में दिक्कत होती है
सड़कों पर एक से डेढ़ फीट तक पानी जमा होने से लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल व कोचिंग जाने वाले छात्रों व बुजुर्गों की हो रही है।










