जिले में होगा दो दिवासिये कृषि मेला का आयोजन

261

मोतिहारी के कृषि कार्यालय में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला सह किसान मेला का आयोजन कृषि विभाग की तरफ से 9 और 10 जुलाई 2024 को किया जाएगा। जिला कृषि पदाधिकार ऑफिस कैंपस में लगाया जायेगा जिसमे किसानों को नए विधि से खेती का गुण भी सिखाया जाएगा

मोतिहारी के कृषि कार्यालय में दो दिवसीय कृषि यांत्रिकरण मेला सह किसान मेला का आयोजन कृषि विभाग की तरफ से किया जा रहा है । 

कृषि मिले मे विभाग से जुड़े पदाधिकारी और उपस्थित किसानों के बीच किसानों को मिलने वाले विभिन्न प्रकार के यंत्र पर सब्सिडी, मिट्टी की उर्वरक एवं उत्पादक क्षमता में वृद्धि के विषय साहित सरकार द्वारा किसानों को दी जाने वाली विभिन्न प्रकार के सुविधाओं और सब्सिडी के विषय पर प्रकाश डाला जाएगा।

कृषि वैज्ञानिको के द्वारा ने किसानो को नई तकनीक से कृषि करने की जानकारी दि जाएगी 

कृषि मेला में मौजूद किसानों को कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों की समस्याओं के निदान और वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की जानकारी दी जाएगी। किसानों को अपनी आय अगर बढ़ाना है तो उन्हें कृषि यंत्र का सहारा लेना होगा। तभी किसान अच्छी पैदावार कर सकते हैं। इसके लिए विभाग किसानों के लिए प्रतिबद्ध है। विभिन्न यंत्रों में 50 प्रतिशत से लेकर 80 प्रतिशत तक अनुदान दे रही है। किसान अपनी इच्छानुसार ऑनलाइन आवेदन कर अनुदानित दर पर यंत्र क्रय कर सकते हैं ।