मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स कि 25वीं कार्यकारिणी बैठक संपन्न
मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25वीं कार्यकारिणीकी बैठक होटल विजडम के सभागार में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष राजीव विजडम द्वारा की गई। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे। बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए सदस्य अभियान की समीक्षा की गई।









