जिले कि बहुचर्चित समाजसेवी संस्था इनर व्हील क्लब ऑफ मोतिहारी लेक टाउन ने प्रोजेक्ट उड़ान के तहत दिव्यांग बच्चों की जिवन में खुशी प्रदान करते हुए उत्कर्ष कुमार (8) वर्षीय बच्चे को व्हीलचेयर प्रदान किया ताकि उत्कर्ष कुमार व्हीलचेयर की मदद से एक स्थान से दूसरे स्थान तक आना-जाना कर सके।
संस्था कि अध्यक्ष कुमारी अमृता ने बताया कि हमारी संस्था विगत 7 वर्षों से प्रोजेक्ट उड़ान करते आ रही है, जिससे हम दिव्यांग बच्चों में आशा की उड़ान भर रहे हैं तथा उनकी क्षमता को पहचान कर इनके अनुकूल हमेशा कार्य करने का अवसर तैयार किया जाता है। पीपी नूतन बाला ने कहा दिव्यांगों की सेवा करना मानव का परम धर्म है, उनकी सेवा से आत्मा को शांति मिलती है ।
वही सीनियर सदस्य लोकिता कुमारी ने बताया कि दिव्यांग बच्चे समाज के प्रमुख अंग होते हैं, इन्हें सहजता के साथ अवसर देने की आवश्यकता है ,जो हमारी संस्था के द्वारा हमेशा से किया जा रहा है।पीपी निशा देव ने बच्चे के अभिभावक से उचित शिक्षा देने के लिए आग्रह किया, कि अगर उत्कर्ष कुमार । 
शिक्षित होगा तो वो देश स्तर पर बड़ा से बड़ा कार्य कर सकता है।इस मौके पर आई पीपी राखी शाह ने कहा की ये समाज के प्रमुख अंग होते हैं, दिव्यांगजनो को यदि उपकरण से आवागमन करते हैं तो इनके अंदर आत्म सम्मान की वृद्धि होती है। व्हीलचेयर पाकर उत्कर्ष कुमार के माता-पिता ने अपनी खुशी जाहिर की और संस्था के सभी सदस्यों का धन्यवाद किया। सारे कार्यक्रम की जानकारी क्लब एडिटर आबिदा शमीम ने दिया ।इस अवसर पर सदस्य बिंदु गुप्ता, प्रीति जायसवाल, दीपा गुप्ता, अभिभावक धर्मेंद्र पासवान और प्रीति देवी आदि उपस्थित थे।









