बच्‍चो और गर्भवती महिलाओं को लगाए जाएँगे टिके

374

टीकाकरण क्‍या है? बच्‍चो के शरीर मे रोग प्रतिरक्षण हेतु टीके लगाए जाते हैं जिससे बच्‍चो के शरीर की रोग से लडने की शक्ति बढती है। टीकाकरण से बच्‍चों मे कई सक्रांमक बीमारियों की रोकथाम होती है तथा समुदाय के स्‍वास्‍थ्‍य के स्‍तर मे सुधार होता है।बच्चो को सवास्थ रखने के लिए लगाए जायेंगे टिके

मोतिहारी सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान पर विस्तृत जानकारी देते हुए जिला प्रशिक्षण पदाधिकारी ने बताया कि यह अभियान 0 से 5 वर्ष तक के उन बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के लिए है

जो कि किसी कारणवश टीकाकरण से वंचित रह गए हैं. इस अभियान के तहत जिले में कुल 1655 सत्र ( 109 शहरी क्षेत्रों में एवम 1546 ग्रामीण क्षेत्रों में) स्थापित किए गए हैं। कुल हाई रिस्क सत्र 310 ( 11 शहरी क्षेत्र में एवम 299 ग्रामीण क्षेत्रों में) चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष अनुश्रवण किया जाएगा। 0 से 2 वर्ष के कुल 17398 एवम 2 से 5 वर्ष के कुल 6521 बच्चों को छूटे हुए टिके लगाए जायेंगे। 9माह से 5 वर्ष के MR 1 के 4147 एवम MR 2 के 3715 बच्चों को टीका लगाया जाएगा इनमें से 2 वर्ष से ऊपर लेकिन 5 वर्ष तक के MR 1 से 922 एवम MR 2 से 871 छूटे हुए बच्चे भी शामिल किए हैं।एवं 4799 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया जाना है. जिसके लिए 11सितंबर से 16सितंबर तक के छः दिनों में यह कार्य संपन्न किया जाएगा। जिला स्तर के 15 पदाधिकारी इसका सतत अनुश्रवण करेगें। दिनाक 11.9.2023 को प्रातः 10 बजे जिलाधिकारी महोदय द्वारा इसका उद्घाटन तुरकौलिय प्रखंड अन्तर्गत बालगंगा मुशहरतोली , लक्ष्मीपुर मे करते हुए आईएमआई 5 का शुभारंभ पूरे जिला में किया जाएगा।

इसमें सहयोगी संस्थान WHO, Unicef,CHAI,Undp, पीरामल भी शामिल रहेंगे।

निवेदक::

Dr Sharat Chandra Sharma District Immunization Officer East Champaran