जिला में लंबित कुल 264 मामलों में 20 मामलों का निराकरण हुआ

415

मोतिहारी के सर्किट हाउस में  आठ सालों बाद विधानसभा की याचिका समिति  टीम की बैठक सभापति भरत भूषण मंडल के नेतृत्व में किया गया।  बैठक में जिले के सभी विभाग के अधिकारी शामिल हुए। इस दौरान याचिकाओं के निस्तारण संबंधित जानकारी अधिकारियों से ली। याचिका समिति के सदस्य ढ़ाका विधायक पवन जायसवाल और कल्याणपुर विधायक मनोज यादव भी शामिल थे।

एक-एक कर याचिका की सुनवाई शुरू हुई। इस बीच जिला में लंबित कुल 264 मामलों में 20 मामलों का निराकरण हुआ। शेष मामलों पर शुक्रवार को 11 बजे से बैठक कर सुनवाई कि जायेगी। इसलिए पदाधिकारियों को पूरी तैयारी के साथ बैठक में आने का निर्देश दिया गया हैं।

विधानसभा याचिका समिति के सभापति भरत भूषण मंडल ने बताया कि जिला के लंबित 20 का निराकरण हो गया है। शेष बचे याचिका के सुनवाई के लिए शुक्रवार को बैठक बुलाई गई है। याचिका में सबसे अधिक शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास और पंचायती राज का मामला है। शुक्रवार की बैठक में पेंडिंग मामलों की सुनवाई होगी। इसके लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को अपने जवाब का प्रतिवेदन देना है। सभी याचिका का जवाब संबंधित अधिकारी बिंदुवार देंगे। अगर उनके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए तो उन्हें पटना बैठक में बुलाया जाएगा।

याचिका समिति के सदस्य मनोज यादव ने बताया कि जिले मे यह बहुत ही महत्वपूर्ण काम हो रहा है जो आम आदमी से जुड़ा हुआ है और इससे सभी नागरिक को लाभ प्राप्त होगा l