भू अर्जन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई

148

खजुरिया अरेराज एनएच के तहत भू अर्जन कार्य की प्रगति की समीक्षा की गई जिसमें जिला भू अर्जन पदाधिकारी ,केसरिया ,अरे राज ,संग्रामपुर एवं हरसिद्धि के अंचल अधिकारी ,राजस्व अधिकारी ,अमीन एवं राजस्व कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक में निर्णय लिया गया कि जून माह में पंचायत वार / मौजा बार कैंप का आयोजन कर जमीन मालिकों से आपत्ती लिया जाए एवं जमीन पर उनके दावे के संबंध में दस्तावेज एकत्र किया जाए ताकि अवार्ड बनाने का काम किया जा सके।

4 मौजा का खेसरा पंजी अद्यतन करने के लिए संबंधित अंचल अधिकारी को निर्देश दिया गया ताकि जल्द से जल्द 3D के तहत उसका प्रकाशन किया जा सके