कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित

169

मोतिहारी जिलाधिकारी ,सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में कृषि विज्ञान केंद्र पीपराकोठी , मोतिहारी में जिला कृषि टॉस्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई ।

जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा जिले भर में कृषि से सम्बंधित सरकार की सभी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए पूर्ण एवं अपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई गई।

कृषि कार्य से जुड़े पशुपालन, सहकारिता, उद्यान, विद्युत, मत्स्य, आत्मा, अग्रणी बैंक, सांख्यिकी, तिरहुत नहर प्रमंडल, एरिगेशन, राजस्व व नलकूप आदि विभाग के संबंधित पदाधिकारियों द्वारा अपनी उपलब्धि व आवश्यकताओं की जानकारी जिलाधिकारी महोदय को दी गई ।

आगामी खरीफ फसल को देखते हुए सबसे अधिक जोर किसानों के लिए बीज उपब्धता, सिंचाई हेतु बिजली आपूर्ति, नहरों के लिए पानी आपूर्ति, बन्द नलकूपों को चालू करने हेतु उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ।

सहकारिता विभाग को गेहूं खरीद के लक्ष्य को हर हाल में पूरा करने का भी उन्होंने निर्देश दिया।

कृषि विज्ञान केन्द्र में स्थापित विभिन्न संस्थानों का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कहा कि पिपराकोठी मोतिहारी में बिहार का सर्वश्रेष्ठ कृषि विज्ञान केंद्र संस्थापित है । जो कृषि के क्षेत्र में बिहार में अग्रीम भूमिका निभा रहा है। जहां से किसानों को कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षण के माध्यम से नई नई तकनीकी जानकारियां मिल रही हैं।

इस अवसर पर जिला कृषि पदाधिकारी , एलडीएम, कार्यपालक अभियंता विद्युत , जिला पशुपालन पदाधिकारी , जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन पदाधिकारी, केवीके के प्रबंधक एवं वैज्ञानिक गण उपस्थित थे ।