जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा जितिया में डुब कर मरे सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को 4 लाख रुपये के अनुग्रह अनुदान का भुगतान किया गया।

195

मोतिहारी,में जितिया पर्व के दौरान नहाने के दौरान 5 व्यक्तियों की डूबने से मृत्यु हो गई, जिनमें कल्याणपुर अंचल से 4 और हरसिद्धि अंचल से 1 व्यक्ति शामिल हैं। माननीय मुख्यमंत्री के निर्देश पर, जिला आपदा प्रबंधन शाखा द्वारा सभी मृतकों के निकटतम परिजनों को 4 लाख रुपये के अनुग्रह अनुदान का भुगतान किया गया। जिलाधिकारी द्वारा मृतकों के परिजनों को चेक प्रदान किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता (आपदा प्रबंधन), सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकरी ,अंचलाधिकारी कल्याणपुर उपस्थिति थे।