मोतिहारी जिलाधिकारी द्वारा 6 माह कि बच्ची को दस्तक ग्रहण माता-पिता को सौंपा

247

, मोतिहारी में आवासित विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान के द्वारा बालिका रोशनी कुमारी (काल्पनिक नाम) की परवरिश अब गुंटूर , आन्ध्र प्रदेश में होगी।

गुंटूर के एक दम्पत्ति ने 6 माह की रोशनी को गोद लिया हैl

जिलाधिकारी, मोतिहारी द्वारा अपने हाथों से बालिका को उसके भावी दत्तक ग्रहण माता-पिता को सौंपा गया ।

गुंटूर के एक दम्पत्ति ने 6 माह की रोशनी को गोद लिया है

जिलाधिकारी महोदय ने इस पुनीत कार्य के लिये भावी माता पिता की प्रशंसा करते हुए बालिका के बेहतर जीवनयापन हेतु शुभकामनाएं दी।

बालिका को गोद लेने वाले पिता एक लैब टेक्नीशियन हैं जबकि माता एक शिक्षिका हैं। माता-पिता बालिका को प्राप्त कर बहुत खुश हैं, उन्होंने बताया कि वर्ष 2019 में CARA वेबसाइट पर दत्तक ग्रहण हेतु रजिस्ट्रेशन कराया था, 4 साल की लंबी प्रतीक्षा के बाद उनका नम्बर आया हैl

जिले का सबसे लोकप्रिय स्कूल

वर्तमान में दत्तक ग्रहण संस्थान, मोतिहारी में 0-06 आयु वर्ग के 11 बालक/बालिकाएं आवासित हैl

मौके पर  ममता झा, सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, श्याम कुमार समन्वयक, विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान, अल्का कुमारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं अन्य कर्मीगण उपस्थित थे।