पूर्वी चंपारण, मोतिहारी | जिला मत्स्य कार्यालय, मोतिहारी परिसर में मुख्यमंत्री मत्स्य विपणन किट (ग्रामीण एवं शहरी) का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस योजना के अंतर्गत 84 मत्स्य विक्रेताओं को हाईजेनिक विपणन किट प्रदान की गई, जिससे न केवल उपभोक्ताओं तक स्वच्छता से मछली पहुँच सकेगी, बल्कि विक्रेताओं की वार्षिक आय में भी वृद्धि होगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नूतन, जिला मत्स्य पदाधिकारी ने की, वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में विरू सहनी, रविंद्र सहनी एवं प्रो. शिवशंकर निषाद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
क्या है खास इस किट में?
ग्रामीण किट में छतरी, तराजू, स्क्रबर, क्रेट, बाल्टी, दस्ताने, एप्रन समेत 13 उपकरण शामिल हैं, जिसकी लागत ₹1900 है। वहीं शहरी किट की लागत ₹25,000 रखी गई है, जिसमें 70% अनुदान और 30% लाभुक अंशदान निर्धारित है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में मत्स्य विभाग के सभी अधिकारियों व कर्मियों का सराहनीय योगदान रहा।










