जिला मत्स्य कार्यालय मोतिहारी में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

66

मोतिहारी, :- जिला मत्स्य कार्यालय, मोतिहारी के प्रांगण में एक दिवसीय मत्स्य प्रत्यक्षण सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जिला मत्स्य पदाधिकारी डॉ. नूतन, मत्स्य प्रसार पदाधिकारी, मत्स्य विकास पदाधिकारी, प्रखंड अदापुर मत्स्यजीवी सहयोग समिति की माननीय मंत्री श्रीमती उपमरावती देवी, श्री शिवशंकर निषाद तथा विभिन्न प्रखंडों से आए मत्स्य कृषकों ने भाग लिया।

तकनीकी जानकारी एवं प्रशिक्षण

प्रशिक्षण के दौरान जिला मत्स्य पदाधिकारी ने राज्य योजना एवं केंद्र योजना (KCE) की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही मत्स्य प्रत्यक्षण के रूप में यांत्रिक एरेटर, बायोफ्लॉक, एवं RAS (रिसर्कुलेटरी एक्वाकल्चर सिस्टम) के मॉडल प्रारूप प्रस्तुत किए गए तथा इन तकनीकों से मिलने वाले लाभों के बारे में प्रशिक्षण दिया गया।

मुख्य योजनाएँ:

1. बायोफ्लॉक टैंक (07 टैंक) योजना

✅ इस योजना का उद्देश्य कम वर्षा वाले क्षेत्रों में यांत्रिक तकनीक से सघन मत्स्य पालन को बढ़ावा देना है।

✅ पारंपरिक मत्स्य पालन की तुलना में कम जगह एवं कम पानी में अधिक उत्पादन संभव है।

✅ 5000 वर्ग फीट टैंक में 6 माह में 4 टन मत्स्य उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।

✅ यूनिट लागत – ₹7.50 लाख

✅ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सब्सिडी: अन्य वर्ग: 40%

महिलाएँ (किसी भी वर्ग की) / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: 60%

2. पुनः परिसंचरण मत्स्य पालन तकनीक (RAS – Recirculatory Aquaculture System)

✅ यह तकनीक कम जगह और कम पानी में अधिक उत्पादन देने वाली नवीनतम प्रणाली है।

✅ यूनिट लागत – ₹7.50 लाख

✅ प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत सब्सिडी: अन्य वर्ग: 40%

महिलाएँ (किसी भी वर्ग की) / अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति: 60%

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से मत्स्य कृषकों को उन्नत तकनीकों एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी मिली, जिससे वे आधुनिक मत्स्य पालन को अपनाकर अधिक लाभ अर्जित कर सकेंगे।

(रिपोर्ट: रिपब्लिक 7 भारत])