रघुनाथपुर थाना हाजत में बंदी मुन्ना शाह कि हुई मौत

247
मोतिहारी रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में एक गंभीर घटना घटित हुई है, जिसमें थाना हाजत में बंद एक कैदी, एनबीडब्ल्यू वारंटी मुन्ना शाह, ने अपने मफलर का उपयोग कर आत्महत्या कर ली। यह घटना हाजत में लगे सीसीटीवी कैमरों में पूरी तरह कैद हो गई है।
घटना के तुरंत बाद नियमानुसार कार्रवाई शुरू कर दी गई। परिजनों को सूचित किया गया, और मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में विधिवत इनक्वेस्ट की प्रक्रिया चलाई जा रही है। फोरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है ताकि मामले की सटीकता सुनिश्चित हो सके।

इस घटना के बाद पुलिस प्रशासन ने जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की है। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक (SP) सवर्ण प्रभात ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में चौकीदार आलोक कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटनास्थल पर SDPO स्वयं मौजूद हैं और जांच कार्य की निगरानी कर रहे हैं। इस दुखद घटना ने पुलिस प्रशासन और जेल प्रबंधन पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रशासनिक स्तर पर जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।