मोतिहारी उप विकास आयुक्त शंभु शरण पांडेय द्वारा अपने कार्यालय में जिले के सभी प्रखंडों के कार्यक्रम अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर समस्त ग्राम पंचायत प्रमुखों को खेल मैदान निर्माण और सतत जीविकोपार्जन योजना के तहत जीविका दीदियों को पशु शेड स्थापना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
उप विकास आयुक्त ने जानकारी दी कि यह उन्मुखीकरण इस सप्ताह के अंत से सभी अनुमंडल सभागार में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले में कम से कम 400 खेल मैदानों के निर्माण के लिए अभियान चलाया जाएगा, जिसकी प्रशासनिक स्वीकृति 15 नवंबर तक प्रदान की जाएगी। इस संबंध में सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।










