मोतिहारी नगर आयुक्त सौरभ सुमन यादव और अनुमंडल पदाधिकारी श्वेता भारती ने मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों – गायत्री नगर छठ घाट 1 और 3, हनुमानगढ़ी छठ घाट और डायट छठ घाट में स्वच्छता और सुव्यवस्था की स्थिति का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित एजेंसी को घाट के आस-पास के क्षेत्र की सफाई, घाट में जलकुंभी और अन्य पेड़-पौधों की साफ-सफाई, समय पर बैरिकेटिंग लगाने और दिवाली तक घाट की सफाई का कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान आस-पास के लोगों से सफाई और छठ व्रतियों के लिए आवश्यक सुविधाओं पर भी चर्चा की गई। निरीक्षण में नगर प्रबंधक, सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी, प्र०मु०स्व० निरीक्षक और एजेंसी के प्रतिनिधि उपस्थित थे।










