मोतिहारी कचहरी चौक पर स्मार्ट मीटर के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी ने धारणा प्रदर्शन किया

182

मोतिहारी कचहरी चौक के धारणा स्थल और  अधीक्षण अभियंता (विद्युत) कार्यालय के सामने स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस पार्टी ने विरोध प्रदर्शन किया और जिला पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस प्रदर्शन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सचिव  सुशील कुमार पासी उपस्थित रहे। जिला कांग्रेस अध्यक्ष ई. शशि भूषण राय ने इस योजना को अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाने वाला कदम बताया और इसे जनता पर थोपने का आरोप लगाया। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ‘संयुक्त लूट योजना’ कहा।

सुशील कुमार पासी ने कहा कि स्मार्ट मीटर योजना से बिहार के गरीबों का शोषण हो रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना डबल इंजन सरकार की गरीबों से लूटने की रणनीति का हिस्सा है। बैठक में इस योजना के विरोध में राज्यव्यापी अभियान और प्रदर्शन की घोषणा की गई।इसके अलावा, कांग्रेस कार्यालय में एक समीक्षा बैठक भी आयोजित की गई जिसमें 21 अक्टूबर को बिहार केसरी बाबू श्रीकृष्ण सिंह की जयंती की तैयारी पर चर्चा हुई

मौके पर बृजेश पांडेय, शैलेंद्र कुमार शुक्ला, रामप्रीत राय, विजय शंकर पांडे, शैलेंद्र कुमार सिंह, मुमताज अहमद, अखिलेश्वर प्रसाद यादव उर्फ भाई जी, सत्येंद्र नाथ तिवारी, संजीव कुमार सिंह, बच्ची पांडे, मुन्नी साहनी, ओसैदूर रहमान, अरुण प्रकाश पांडे, अमरेंद्र कुमार सिंह, धनंजय तिवारी, डॉ० ललन राम, बृजभूषण पांडे, डॉ० अफरोज आलम, राहुल शर्मा, रंजन कुमार शर्मा, डॉ० कुमकुम सिन्हा, जन्मोत्री ममता निषाद, प्रेम शुक्ला, अवध किशोर मिश्रा, राजेंद्र तिवारी, अजय कुमार झा, उमाशंकर यादव, संजय कुमार पांडे, दिग्विजय सिंह, श्रीकांत मिश्रा, मुक्तिनाथ झा, चमन जायसवाल, देवेश त्रिपाठी, मनोरंजन तिवारी, आबिद हुसैन मुख्या, आबिद हुसैन, महेंद्र पाठक, सुजय गांधी, रंजीत पांडे, राजकुमार यादव, राजकुमार अंजुमन, विश्वनाथ प्रसाद चौरसिया, शिवकुमार जायसवाल, अवधेश सिंह, नंदकिशोर चौबे, रमेश कुमार श्रीवास्तव, नियाज अहमद खान, अहमद अली, संतोष कुमार बबलू, संजय यादव, वीरेंद्र राम, राहुल कुमार, अजीत कुमार मिश्रा, बजेंद्र तिवारी, गुगुल ठाकुर, हरीकिशोर पटेल, रमेश साहनी, परशुराम पांडेय, नीतू कुमारी, विंध्याचल यादव,कामिल अख्तर आदि लोग उपस्थित रहे