अग्रवाल समाज ने धूमधाम से मनाई गई महाराजा अग्रसेन जयंती

202

मोतिहारी : अग्रवाल समाज ने साई बाबा मंदिर में अग्रसेन समाज के आराध्य भगवान अग्रसेन की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। 5148 वीं जयंती पर समाज की ओर से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में समाज के गणमान्य व्यक्तियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

जिला अध्यक्ष सोनू अग्रहरी ने बताया की कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण और आरती के साथ हुआ। इसके बाद समाज के सभी सदस्यों का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर मोतिहारी शहर,अग्रासेन समाज के प्रदेश अध्यक्ष शिवा अग्रहरी ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रहरी समाज दान करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने समाज से आग्रह किया कि वे मोतिहारी के गांवों को गोद लेकर वहां वर्षा का पानी जमीन में उतारने के लिए रिवर्स बोरिंग करवाएं।

कार्यकर्म में मुख्य रूप से सत्यनारायण प्रसाद अग्रहरी रामसूरत प्रसाद अग्रहरी दावारिश प्रसाद अग्रहरी शिवाजी प्रसाद अग्रहरी अविनाश कुमार अग्रहरी ओम प्रकाश अग्रहरी ओमप्रकाश (ओपीजी) आतीश कुमार अग्रहरी राजेश कुमार अग्रहरी अखिल कुमार (गुल्लू) अग्र हरी भगवान जी प्रसाद अग्रहरी मनोज कुमार अग्रहरी चंदन कुमार अग्रहरी आदि उपस्थित थे