ढाका सिकरहना के अनुमंडल अधिकारी ने बाढ़ की स्थिति और तटबंध का निरीक्षण किया

650

ढाका सिकरहरना अनुमंडल पदाधिकारी ने भारी वर्षा के कारण जल जमाव, संभावित बाढ़ और तटबंध का गहन निरीक्षण किया। संभावित बाढ़ को देखते हुए सभी अधिकारियों और अभियंताओं को अपने कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया। लालबेगिया तटबंध के अभियंता को तटबंध का निरीक्षण और जल रिसाव की मरम्मत करने का आदेश दिया

फुलवरिया, बलुआ गुवाबारी, और गुरहनवा पंचायत के निवासियों को संभावित बाढ़ के प्रति अलर्ट किया गया और बाढ़ आश्रय स्थलों का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही, जल संसाधन विभाग के सहायक अभियंता को रेन कट वाले क्षेत्रों में तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए गए।