राहुल गांधी का बयान एक देशद्रोही का बयान है’, केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने की FIR दर्ज करने की मांग

122

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला है. अमेरिका में दिए उनके बयान को उन्होंने न केवल अभद्र टिप्पणी बताया, बल्कि देशद्रोह से भी जोड़ दिया. मांझी ने कांग्रेस नेता को चुनौती देते हुए कहा कि किसी राहुल गांधी की इतनी हैसियत नहीं कि वह देश से आरक्षण को खत्म कर दे.हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के संरक्षक जीतनराम मांझी ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट साझा कर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है. केंद्रीय मंत्री ने राहुल की देशभक्ति पर सवाल उठाते हुए कहा कि कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी हुई सरकार पर इस तरह की अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता है, जैसा कि उन्होंने किया है. मांझी ने आगे कहा कि नेता प्रतिपक्ष का बयान एक देशद्रोही का बयान है, लिहाजा उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए.