समग्र शिक्षा कार्यों के निर्माण हेतु डीएम ने बैठक आयोजित की

215

मोतिहारी डीएम  सौरभ जोरवाल की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में समग्र शिक्षा (शिक्षा विभाग) अन्तर्गत विद्यालय के लिए राज्य निधि से प्राप्त योजनाओं के क्रियान्वयन के तहत् असैनिक कार्यों के निर्माण हेतु बैठक आयोजित की गई, जिसमें P.H.E.D, L.Α.Ε.Ο. B.C.D. पूर्वी चम्पारण के कार्यपालक अभियंताओं, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यकम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा) एवं सहायक अभियंता, बिहार शिक्षा परियोजना, पूर्वी चम्पारण द्वारा भाग लिया गया ।

इस बैठक में जिलाधिकारी के द्वारा सभी संबंधित विभाग के कार्यपालक अभियंताओं को नियमानुसार ससमय कार्य पूर्ण कराने का निदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी विभागीय गाइडलाइंस है उसकी पूरी तरह से अनुपालन करते हुए कार्य को निर्धारित अवधि में पूर्ण कराई जाए एवं कहीं कोई परेशानी है तो संज्ञान में लाई जाए।