बलभद्र और सहस्तत्रार्जुन पूजनोत्सव 12 सितंबर को मनाया जाएगा

267

मोतिहारी कलवार कल्याण पूजा समिति के तत्वावधान में 12 सितंबर 2024 को होने वाली भगवान बलभद्र एवं भगवान सहस्त्रर्जुन के 17वें महापूजन उत्सव को लेकर राम भगवान राम यमुना प्रसाद रिजॉर्ट में रविवार की रात्रि में आयोजित समीक्षात्मक कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बिहार सरकार के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री सह प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि भगवान बलभद्र और सहत्रार्जुन हमारे समाज के साथ पूरी मानवता के आराध्य है,उनके जीवन से आपसी सामंजस्य,प्रेम और सौहार्द की सीख मिलती है,उन्होंने कहा कि वैश्य समाज का एक प्रमुख अंग है,जो हमेशा रोजगार सृजन कर लोगों की भलाई करते हैं,उन्होंने कहा कि कुल देवता की पूजा की सार्थकता तब पूरी होगी जब हम अपने बुजुर्गों का सम्मान और समाज के दबे कुचले लोगों के उत्थान करेंगें,उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयास से ही समाज का उत्थान संभव है

जानकारी देते हुए कार्यक्रम के उपाध्यक्ष सह प्रेस प्रभारी संतोष कुमार रौशन ने बताया कि कार्यक्रम के पूर्व माननीय भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ जायसवाल को कलवार कल्याण पूजा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार के नेतृत्व में प्रवक्ता रंजीत कुमार,प्रधान सचिव जितेंद्र गुप्ता,प्रमोद सेठ,आलोक गुप्ता,देवेंद्र कुमार मंटू,डॉ सुशील गुप्ता,कोषाध्यक्ष अंकुर प्रकाश,ध्रुव प्रसाद,जगतनारायण प्रसाद, देवलाल प्रसाद,रमाकांत प्रसाद,डॉ कमलेश कुमार,ओम प्रकाश गुप्ता,भारत भूषण प्रसाद, सत्यम कुमार,संवेदक रंजीत जायसवाल,मिथलेश प्रसाद गुप्ता,शंभू गुप्ता,दिनेश गुप्ता नेता जी,दीपक कुमार,आलोक गुप्ता,आदि ने बुके और माला पहनाकर भव्य स्वागत किया,इसके साथ ही वैश्य महिला जिला कमिटी की ओर से भी प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया गया,

कार्यक्रम को त्रिलोक कुमार जायसवाल,पूर्व प्रमुख अखिलेश कुमार गुप्ता,जदयू नेता विशाल कुमार शाह आदि ने संबोधित किया संचालन रणजीत कुमार ने की