मोतिहारी डाक अधीक्षक डॉ. आशुतोष आदित्य के दिशा निर्देश पर रविवार के दिन भी जिले के सभी 425 डाकघर खुले रहे और प्राप्त राखियों का वितरण किया गया | राखियां ससमय भाइयों तक पहुंच सके इसके लिए कल भी राखी का स्पेशल वितरण कराया जाएगा | इस अवसर पर डाक अधीक्षक महोदय ने जिले वासियों एवं सभी डाक कर्मियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी और पोस्टमास्टर, मोतीहारी प्रधान डाकघर एवं जिले के सभी पोस्टमास्टरों को निर्देशित किया कि साधारण डाक, स्पीड पोस्ट/पंजीकृत डाक आदि से प्राप्त सभी राखी को बिना किसी देरी किये भाईयों तक पहुँचाई जाए| सुबह 10 बजे, दोपहर 1 बजे और शाम 4 या 5 बजे 2-3 डिलीवरी की व्यवस्था की जाए ताकि एक भी राखी मेल छुटे नहीं | किसी भी तरह की गैर-डिलीवरी की शिकायत पर कड़ी से कड़ी सजा दी जाएगी | राखी मेल वितरण लिए जहां भी जरूरत हो, अतिरिक्त मैनपावर की व्यवस्था की जाए |
ज्ञात हो कि इस रक्षाबंधन पर प्रधान डाकघर एवं जिले के सभी डाकघरों में सस्ती दर पर राखी की बिक्री हेतु विशेष काउंटर लगाया गया था साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए व्हाट्सएप सेवा शुरू की गई थी जिससे आप घर बैठे अपना मनपसंद राखी डाक से मंगवा सकते थे | यह सुविधा पहली बार डाक अधीक्षक महोदय द्वारा शुरू की गई थी जो ग्रहकों को काफी पसंद आया |
डाक अधीक्षक ने राखियां स-समय भाइयों तक पहुंचाया








