कल्यांपूर,बाकरपुर जगत उच्च विद्यालय के प्रांगण में डाक चौपाल का आयोजन किया गया

398

पटना मुख्य डाक महाध्यक्ष, बिहार परिमंडल, पटना के निर्देश पर मंगलवार को बाकरपुर जगत उच्च विद्यालय के प्रांगण में डाक चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें डाक विभाग की विभिन्न सेवाओं जैसे बचत खाता, आवर्ती खाता, सुकन्या समृद्धि खाता, महिला सम्मान बचत पत्र, किसान विकास पत्र, डाक जीवन बीमा, ग्रामीण डाक जीवन बीमा, इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक की सेवाएं आदी की जानकारी दी गयी और ऑन स्पॉट ग्रहकों का खाता खोला गया, आधार बनाया एवं अद्यतन किया गया | इस अवसर पर प्रखण्ड प्रमुख कल्याणपुर, उप प्रमुख, पंचायत समिति सदस्य, डाक निरीक्षक आशुतोष कुमार, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मैनेजर  रत्नेश कुमार, उप डाकपाल  दीपक कुमार, डाक अधिदर्शक  चुन्नू कुमार एवं सभी डाक कर्मचारी, शिक्षक सहित अन्य स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे |