मोतिहारी आर्य समाज मंदिर में आर्यवीर प्रशिक्षण शिविर का हुआ आयोजन

330

मोतिहारी” बिहार प्रदेश के मार्गदर्शन में, चंपारण जिला आर्य सभा के तत्वावधान में, आर्य समाज मोतिहारी पूर्वी चंपारण के सौजन्य से आर्य वीर दल का प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ रविवत से आर्य समाज मंदिर, मोतिहारी के परिसर में हो चुका है।
इस प्रशिक्षण शिविर में अलग–अलग आर्य समाज के शाखाओं से लगभग सौ बच्चों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है जो एक सराहनीय कदम है। मुख्य प्रशिक्षक रूपेंद्र नारायण आर्य जो छत्तीसगढ़ से आए हुए हैं, उन्होंने बच्चों को शारीरिक प्रशिक्षण दिया। तत्पश्चात बौद्धिक और आत्मिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया।
इसमें चंपारण आर्य जिला सभा के प्रधान व संयोजक श्री महंथ प्रसाद आर्य, मंत्री विनोद कुमार आर्य ने बच्चों को उपदेशित किया।
स्थानीय आर्य समाज मंदिर मोतिहारी के प्रधान– श्री विनोद कुमार आर्य, मंत्री– डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या, कोषाध्यक्ष– राजबल्लभ प्रसाद आर्य,
अंकेशक –राजकिशोर प्रसाद, चंपारण पुरोहित सभा के प्रधान –प. वीर शमशेर आर्य, मोतिहारी आर्य समाज मंदिर के पुरोहित– श्री अवधेश आर्य, आर्य समाज मोतिहारी के मंदिर संचालक – श्री सत्यनारायण ठाकुर आर्य, आर्य समाज मोतिहारी के कार्यकर्ता आनंद आर्य, अमर आर्य, प्रियांशु आर्य, पप्पू आर्य, व मीडिया प्रभारी –किसन कुमार आर्य,आदि लोग शामिल रहे।
इसमें महिला शक्तियों ने भी अपना वर्चस्व दिखाया जिसमें आर्य समाज मोतिहारी के महिला प्रधान –प्रभावती आर्या, महिला पुरोहित – रंजना आर्या, महिला मंत्री –मीरा सिन्हा, महिला उप मंत्री – नमिता आर्या, महिला उप प्रधान – शोभा आर्या, संरक्षिका – सुशीला आर्या, आदि महिला शक्तियों ने सम्मलित रूप से भाग लिया।
साथ ही बाहर से आए हुए अतिथियों ने भी अपना योगदान दिया जिसमें आर्य समाज नरकटियागंज के प्रधान व शिविर संचालक, – श्री रामेश्वर प्रसाद आर्य, भजनोपदेसक – नारायण दास आर्य, पूर्वी चंपारण , ग्राम गुलरिया, आदि सम्मानित अतिथियों ने अपना अद्भुत योगदान दिया।