चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25 वीं कार्यकारिणी की सातवी बैठक सम्पन्न

250

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25 वीं कार्यकारिणी की सातवी बैठक होटल विजडम के सभागार में चेंबर अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में आयोजित हुई सभा की शुरूवात महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गत बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी !आय-व्यय की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया ने रखा! हेमन्त कुमार ने पिछले महीने आयोजित अर्ध वार्षिक सभा की समीक्षा और रिपोर्ट पेश की।बैठक में विशिष्ट आमंत्रित सदस्य  अमरनाथ साहू जी , मुरारी श्राफ  और अशफाक  का तालियो के साथ अभिनंदन करते हुए परिचय कराया गया , अध्यक्ष राजीव विजडम के द्वारा आगामी 9 अगस्त को व्यवसायिक दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा

सभा के समक्ष जिसका चैंबर के संयोजक  मनीष कुमार संस्थापक अध्यक्ष बीरेंद्र जालान और पूर्व अध्यक्ष  सुधीर अग्रवाल ने समर्थन किया और बताया कि व्यापारी अपने व्यापार पे गर्व करे क्योंकि व्यापारी अपने व्यापार से देश की सेवा और तरक्की में अग्रणी भूमिका निभाते हैं,सभी व्यापारी व्यवसायिक दिवस के दिन अपने अपने दुकान को सजाए और जिसका सबसे अच्छा दुकान का सजावट होगा उसको चैंबर के द्वारा सम्मानित किया जाएगा ,आगामी पर्व त्योहार को देखते हुऐ अगले महीने पुलिस व्यवसायिक सम्बाद कराने का निर्णय लिया गया

जिससे पर्व त्योहार में शहरवासियों को किसी भी तरह का समस्या नहीं हो.वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त विभाग के कार्य की समीक्षा और कार्य प्रगति पे चर्चा किया गया, अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से किए जाएंगे, बैठक में सह सचिव आलोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य, सत्यव्रत, डाॅक्टर खुर्शीद,अभिषेक केडिया, अभिषेक लोहिया उपस्थित रहे सभा का धन्यवाद ज्ञापन उपाध्यक्ष  हेमंत कुमार के द्वारा किया जा गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा किया गया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सह सचिव आलोक कुमार ने दिया