नाला पर स्लैब नहीं रहने से हो रही परेशानी

452

मोतिहारी नगर नगर निगम स्थित बलुआ बाजार वार्ड संख्या 29 में आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी हो रही है। बाजार के सड़क किनारे स्थित नाला पर स्लैब (ढक्कन) सफाई के दौरान हटाया गया और हटाने के क्रम में कुछ स्लैब टूट गए परन्तु नप कर्मियो ने नाले कि सफाई के पाँच दिन बीत जाने के बाद भी नाले पर ढकन नही रखा है जिससे बाजार करने आने वाले को साइकिल, मोटरसाइकिल रखने में काफी परेशानी हो रही है। नाले पर ढक्कन नहीं रहने से सबसे ज्यादा परेशानी साइकिल सवार एवं मोटरसाइकिल सवार को होती है। प्रतिदिन कोई न कोई बाजार करने आने वाले लोग दुर्घटना का शिकार होते है। संबंधित विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी भी है पर इसे ठीक नहीं किया जा रहा है।

जानकारी हो कि बलुआ सब्जी बाजार में चंदमारि, आज़ादनगर, रघुनाथपुर, और राजाबाजार से काफी लोग सब्जी खरीदने आते हैं इससे लोगो को आने जाने में काफी दिक्कत होती है। बाजार निवासी संतोष कुमार , मनोज कुमार, शंकर कुमार, विनय कुमार आदि ने बताया कि नाला पर ढक्कन नहीं रहने से सब्जी खरीदने आने वाले खासकर बच्चे और बुजुर्ग को काफी परेशानी होती है। स्थानीय निवासीयो ने प्रशासन से नाले पर ढक्कन लगवाने की मांग की है। इस संबंध में उप मेयर लालबाबू प्रसाद ने बताया कि एक दो दिनों के अंदर नाला पर स्लैब (ढक्कन) की व्यवस्था करा दी जाएगी।