मोतिहारी में शुरू हुआ शतरंज प्रतियोगिता

246

मोतिहारी एस. एस. राय ट्रॉफी  बिहार राज्य अंडर – 17 शतरंज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन मोतिहारी के आगरवा स्थित एस. एस. राय विवाह भवन में जिला खेल पदाधिकारी  गौरव कुमार एवं रोटरी प्रेसिडेंट डॉ एल. बी. प्रसाद ने संकुत् रुप से किया जिला खेल पदाधिकारी गौरव कुमार ने कहा मोतिहारी में राज्यस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन गर्व की बात है। पूर्वी चंपारण जिला शतरंज संघ द्वारा लगातार शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिससे खिलाड़ियों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही उन्होंने ने कहा इस आयोजन में जिला प्रशासन की तरफ से यथा संभव मदद की जाएगी।

वहीं रोटरी क्लब मोतिहारी के अध्यक्ष एवम प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ एल. बी. प्रसाद ने कहा कि शतरंज से खिलाड़ियों का मानसिक एवम बौद्धिक विकास होता है। साथ ही नन्हें शतरंज बाजीगरों को इस गर्मी में लू से बचने के उपाय भी बताएं।

राज्यस्तरीय आयोजन के आयोजक सचिव  धनंजय कुमार ने बताया कि में बिहार के लगभग सभी जिलों के 100 से भी अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। जिसमे राज्य के टॉप रेटेड खिलाड़ी

देव राज, (रेटिंग 1684) मनीष यादव (रेटिंग 1609)

तेजस शांडिल्य ( रेटिंग1585) प्रतियुष कुमार ( रेटिंग 1585) के साथ साथ मोतिहारी से नंदनी, अर्पिता, देवेश पाठक आदि भी शामिल है।

टूर्नामेंट में 10 हजार की इनामी राशि जितने वाले खिलाड़ियों को दी जाएगी और साथ ही बालक – बालिका दोनो वर्गो में शीर्ष 2 – 2 खिलाड़ियों का चयन अगले माह चंडीगढ़ में होने वाले राष्ट्रीय शतरंज प्रतियोगिता (Under-17) के लिए चयन किया जाएगा जो बिहार राज्य का प्रतिनिधित्व चंडीगढ़ में करेंगे।

अंडर 17 शतरंज प्रतियोगिता में रामचरन कुमार, एस एस राय, नंदनी, अर्पिता, देवेश पाठक और प्रतियोगिता में भाग लिए बच्चो के माता पिता शामिल हुए