शहर के ह्रदय स्थली मीना बाजार स्थित खास महाल की आवंटित दुकानो की पैमाईश कर सर्वेक्षण सूची उपलब्ध कराने का निर्देश

327

*मीना बाजार खास महाल की आवंटित दुकानो की पैमाईश कर सर्वेक्षण सूची तुरंत उपलब्ध कराएँ* – अपर समाहर्त्ता

अवैध निर्माण के साथ ही खरीद बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध हो कड़ी कार्वाई

मोतिहारी शहर के ह्रदय स्थली मीना बाजार स्थित खास महाल की आवंटित दुकानो की पैमाईश कर सर्वेक्षण सूची उपलब्ध कराने का निर्देश अपर समाहर्त्ता, पूर्वी चम्पारण ने अंचल अधिकारी सदर मोतिहारी को निर्देश दिया है*।जानकारी के अनुसार जिले के अपर समाहर्त्ता ने विभागीय पत्र द्वारा आदेश दिया है की उक्त स्थल पर राजस्व कर्मचारी एवं सरकारी चयनित अमीन द्वारा सर्वेक्षण टीम गठित कर मीना बाजार स्थित खास महाल की भूमि पर आवंटित दुकानों का *सर्वे कर भूमि का पैमाईश एवं अवैध दुकानदारों तथा लीजधारी दुकानदारों से संबंधित चौहदी धारित रकबा (धुर, डी० एवं वर्ग फीट) सहित प्रतिवेदन अविलम्ब उपलब्ध कराने का निदेश*

दिया गया है।वहीं उन्होंने स्पष्ट रूप से चेतावनी देते हुए कहा की बाजार के कई दुकानो का लीज / किराया निर्धारण लंम्बित है। अतः अविलम्ब सर्वेक्षण अधोहस्ताक्षरी को उपलब्ध कराया जाय, ताकि दुकानों का लीज / किराया निर्धारण किया जा सके। खास महाल की भूमि पर आवंटित दुकानों का सर्वे कर भूमि की पैमाईश एवं अवैध दुकानदारों तथा लीज भारी दुकानदारों से संबंधित चौहदी धारित रकबा( धुर डी०/वर्गफीट) का प्रतिवेदन अविलंब समर्पित करने का आदेश के बाद से अवैध खरीद बिक्री करने वालों में भय व्याप्त है।

मोतिहारी नगर निगम *वार्ड नंबर 15, स्थायी समिति के पार्षद प्रतिनिधि आजम रशीद कुरैशी, राजद नेता इमाम हुसैन ने कहा की आदेश के बावजूद अबतक अंचलाधिकारी के माध्यम से कारवाई नहीं कराया गया है, जो सरकारी कार्य के उदासीनता, एवं लापरवाही का द्योतक है।उन्होंने जिला प्रशासन से मांग किया की अवैध निर्माण के साथ ही खरीद बिक्री करने वाले दुकानदारों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए* ।