आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में राम जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया

155

मोतिहारी आर्य समाज मंदिर के प्रांगण में राम जन्मोत्सव का भव्य कार्यक्रम मनाया गया।  पुरोहित  अवधेश आर्य के द्वारा देव यज्ञ प्रारंभ किया गया। यज्ञ के पश्चात पुरोहित  आर्य जी ने भगवान राम के चरित्र चित्रण करते हुए देव ऋषि नारद मुनि के द्वारा वाल्मीकि जी को बताया गया कथा का चर्चा करते हुए अयोध्या नगरी की विशेषताओं का वर्णन किया गया साथ ही पुरोहित जी ने कहा कि एक अच्छे मित्र, एक अच्छे पुत्र, एक अच्छे पिता, एक अच्छे शासक, एक अच्छे राजनीतिज्ञ, एक अच्छे भ्राता अगर कोई व्यक्ति बनना चाहता है तो उसे मर्यादा पुरुषोत्तम राम के चरित्र को पढ़ना ही पड़ेगा। आज के संदर्भ में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के चरित्र के बगैर रामराज की कल्पना संभव नहीं है।

वहीं पर उपस्थित आर्य समाज मोतिहारी के प्रधान  विनोद कुमार आर्य जी ने मंच का कुशल संचालन करते हुए भगवान राम के जन्म उत्सव पर संस्कारों का चर्चा करते हुए बताया कि राम बनाने से पहले मां को कौशल्या होना पड़ेगा पिता को दशरथ बनना पड़ेगा तब जाकर कहीं राम आप आएंगे  प्रधान जी ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के चरित्र चित्रण करते हुए उनके कुशल नेतृत्व और कार्य क्षमता का वर्णन बड़े हैं सुंदर भाव से करते हुए सैकड़ो दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर गए। इस उत्सव को सफल बनाने के लिए गोपालगंज सिवान से पधारे श्री मुरली मनोहर मिश्रा जी ने अपने सु मधुर सुंदर भजनों से दर्शकों का मन जीत लिया और भगवान राम के चरित्र को भजनों के माध्यम से रखने का कार्य किया।

वहीं पर उपस्थित डॉक्टर विपिन शास्त्री जी ने वेद के साथ भगवान राम के संबंधों का चर्चा करते हुए भगवान राम का जीवन पूर्ण रूपेण सनातन वैदिक सिद्धांतों पर आधारित था बचपन से लेकर वह अपने जीवन पर्यंत तक वेदों के मार्गों को नहीं छोड़ा वेदों की चर्चा करते हुए डॉक्टर विपिन आर्य जी ने लोगों को संदेश देने का कार्य किया कि आज के संदर्भ में हम अपने सबसे प्राचीन ग्रंथ वेदों का पढ़ना पढ़ना सुनना सुनना अगर प्रारंभ रखते हैं तो निश्चित रूप से हमारा जीवन मर्यादा पूर्ण हो जाएगा और फिर से हमारा राष्ट्र सोने का चिड़िया बन जाएगा हम विश्व गुरु बन जाएंगे।

इस अवसर पर आर्य समाज मोतिहारी के कोषाध्यक्ष  राजबाला प्रसाद आर्य, उप प्रधान  देवेश चंद्र, आर्य पूर्व प्रधान श्री धर्म वर्धन प्रसाद आर्य अंकेक्षक राज किशोर सिन्हा, उप मंत्री  उपेंद्र प्रसाद आर्य, कार्यालय सहायक सत्यनारायण ठाकुर आर्य, महिला आर्य समाज के मीरा आर्या, रंजना आर्या, प्रभावती देवी आर्या,नबीता आर्या,प्रतिभा आर्या अंजनी आर्या, अनीता आर्या,शोभा आर्या, सुशीला आर्य, आर्य वीर दल के ज्ञानेश आर्य, आनंद आर्य पप्पू आर्य, मनीष आर्य, आदित्य आर्य, प्रियांशु आर्य, किशन आर्य, अमर आर्य आदि नगर के सैकड़ो दर्शकों उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आर्य समाज के मंत्री डॉ मनीषा प्रसाद आर्य ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए जन्मोत्सव की सभी नर नारियों को शुभकामना दी, और सबके उज्जवल भविष्य की कामना करती हुई कार्यक्रम का शांति पाठ की।