मोतिहारी चैंबर् ऑफ कॉमर्स ने मतदाता जागरुकता पर बैठक का किया आयोजन

178

मोतिहारी चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के 25वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक होटल विजडम के सभागार में चेंबर अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में आयोजित हुई सभा की शुरुआत चैंबर के संस्थापक सदस्य स्व  प्रकाश  गुप्ता को श्रद्धांजलि एक मिनट मौन रख कर किया गया,

महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गत बैठक के कार्यवाही की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के समक्ष रखी !आय-व्यय की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया ने रखा! बैठक में भी विशिष्ट आमंत्रित सदस्य पूर्व अध्यक्ष डॉ विवेक गौरव, संजीव नोपानी जी का तालियो के साथ अभिनंदन करते हुए परिचय कराया गया , चेंबर का वेबसाइट बनाने पर विचार किया गया और विस्तृत रिपोर्ट रखा गया, चैम्बर का बहुप्रतीक्षित कार्य वेब साइट का कार्य प्रगति पे है उम्मीद जताई गई की इसको अप्रैल में लॉन्च कर दिया जाएगा, सदस्यता नवीनीकरण की भी जानकारी सभा को दिया गया, आगामी लोक सभा चुनाव में जागरूकता अभियान पर चर्चा किया गया उल्लेखनीय है कि चैम्बर हर चुनाव में वोट प्रतिशत कैसे बढ़े उसके लिए कार्य करती है,आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त विभाग के कार्य की समीक्षा और कार्य प्रगति पे चर्चा किया गया, अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि चैम्बर के अर्धवार्षिक सभा जो की 16 जुन को प्रस्तावित हुआ उक्त सभा में चैंबर के वैसे बुजुर्ग व्यापारी जो अपना पुरा जीवन व्यापार में लगा दिया

उनको,सम्मानित किया जाएगा व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से किए जाएंगे, बैठक में संयोजक मनीष कुमार पूर्व अध्यक्ष संजय जयसवाल, अनुपम कुमार जी, सुधीर अग्रवाल जी उपाध्यक्ष अरविंद सराफ, सह सचिव आलोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत कुमार, श्याम कुमार उपस्थित रहे सभा का धन्यवाद ज्ञापन अंकुर कुमार के द्वारा किया गया तथा राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्ति की घोषणा किया गया उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी सह सचिव श्री आलोक कुमार ने दिया