मोतिहारी पुलिस के द्वारा खोला गया नया ओपी थाना, सिटी एसपी और जिलाधिकारी ने फीता काटकर और दीप जलाकर किया उद्घाटन

447

मोतिहारी के मधुबन गांव में मोतिहारी पुलिस के द्वारा बुधवार को गड़हिया ओपी थाने का उद्घाटन सिटी एसपी कांतेश मिश्रा और जिलाधिकारी  सौरभ जोरवाल ने   संयुक्त रूप से फीता काट और दीप प्रज्ज्वलित  किया गया। मौके पर सिटी एसपी के साथ सभी पदाधिकारी मौजूद थे।

बता दें कि, ओपी थाना खोलने का मुख्य उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच एक नजदीकी रिश्ता बनाया जा सके ताकी इलाके में कोई भी गलत गतिविधि या कोई भी आपराधिक गतिविधि न घट सके। मौके पर पहुंचे सिटी एसपी कांतेश मिश्रा ने कहा कि मेरा शुरू से ही यह प्रयास रहा है कि हम जनता के बीच नजदीक से रहकर उनकी समस्याओं का समाधान कर सकें।

इसी के मद्देनजर आज यह ओपी का अनावरण किया गया है। ओपी खुलने की वजह से यहां आस-पास के लोगों को काफी सहूलियत होगी। जिसकी वजह से लोगों को अपनी समस्याओं को पुलिस तक पहुंचाने में काफी समय लग जाता है।

वहीं नजदीक में ओपी होने की वजह से लोग अपनी समस्याओं का निवारण जल्द से जल्द करवा सकेंगे। साथ ही गांव में ओपी होने की वजह से पुलिस और जनता के बीच एक नजदीकी रिश्ता भी कायम हो सकेगा। जिससे कि अपराध पर पूरी तरह से नियंत्रण लग सकेगा।